UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दतिया पहुंचे, मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया
 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज मध्य प्रदेश के दतिया (Datia) पहुंचे। उन्होंने पीतांबरा पीठ (Pitambara Peeth) पहुंचकर मां बगलामुखी (Maa Baglamukhi) के दर्शन (Darshan) किए। साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव (Vankhandeshwar Mahadev) का अभिषेक किया। दर्शन के बाद वह झांसी (Jhansi) के लिए रवाना हो गए।

विधि विधान से की पूजा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने अल्प प्रवास के दौरान विशेष विमान से दतिया पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से मां बगलामुखी माता की पूजा अर्चना की और महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की शुभकामना की है।

महाकुंभ को लेकर कहा- आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप है। चाहे अखिलेश यादव हो या ममता बनर्जी, जनता उनको इस बयान का जवाब देगी।”

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी के दौरे पर हैं। उससे पहले वह दतिया पहुंचे और मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। उसने मध्य प्रदेश आगमन पर दतिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद झांसी के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

क्या है पीतांबरा पीठ की मान्यता?

मान्यता है कि पीतांबरा पीठ पर स्थित महादेव का मंदिर महाभारतकालीन है, जबकि मढ़िया के महादेव के मंदिर की स्थापना 5 हजार वर्ष पूर्व दंत वक्रेश्वर नामक असुर ने की थी। तब यहां जंगल था। कालांतर में यहां शहर बस गया, जिसका नाम दंत वक्रेश्वर के नाम पर दंत्रिया था, जो बाद में अपभरंश होकर दतिया हो गया। इन दोनों शिव मंदिरों के बारे में मान्यता है कि दोनों मंदिर में श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी कामना करता है वह पूर्ण होती है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति