स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत

रायगढ़

रायगढ़ में शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना ओडिसा के बरगढ़ में घटित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिंकाबहाल निवासी बेहरा परिवार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 9054 में सवार होकर ओडीसा अपने ससुराल जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार जब बरगढ़ के जिले के मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचे ही थे स्कार्पियो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर सामने एक  ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 9200 में जा घुसी। अचानक घटी इस घटना में स्कार्पियों में नेमिश बेहरा 35 साल की पत्नी, एक बच्चा समेत स्कार्पियों चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नेमिश बेहरा के अलावा उसके एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

अचानक घटी इस भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देर शाम इस हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार थाना क्षेत्र के झिंकाबहाल गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति