मौसम विभाग ने बताया- यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व ओलावृष्टि होगी

नई दिल्ली
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस समेत उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदल चुका है। पहाड़ी राज्यों में जहां भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पर असर पड़ा है तो उधर मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व ओलावृष्टि होगी। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने एएनआई को बताया, ''उत्तरी भारत के ऊपर एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है… यह सिस्टम कमजोर हो रहा है, लेकिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी लहरें चल रही हैं, जिसके कारण दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है, जिसका असर तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप पर पड़ रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिससे उत्तरी पहाड़ियों पर बारिश और तूफान का एक और दौर आएगा।'' उत्तर प्रदेश और बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज हवाएं चलेंगी, जबकि आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी आज ओलावृष्टि होने वाली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तेज बारिश होगी।

कल आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कल रात याी कि दो मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम बिगड़ेगा और जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से चार मार्च, हिमाचल प्रदेश में तीन मार्च को भारी बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम, नगालैंड में एक मार्च को तेज बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में एक मार्च को तेज बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, दक्षिण में तमिलनाडु में एक मार्च, केरल, लक्षद्वीप में एक और दो मार्च को बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

चार डिग्री तक गिर जाएगा तापमान
उत्तर पश्चिम भारत का तापमान अगले दो दिनों में चार डिग्री तक गिर जाएगा। मध्य भारत में अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, तटीय कर्नाटक में एक और दो मार्च को हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। कोंकण, गोवा में एक से तीन मार्च, तटीय कर्नाटक में तीन मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति