शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग में राजस्थान के व्यापारियों को नुकसान पर चिंता व्यक्त की: अशोक गहलोत

जयपुर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के सूरत स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में 25 फरवरी को लगी भीषण आग में राजस्थान के व्यापारियों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गुजरात सरकार से प्रभावित व्यापारियों की मदद करने की अपील की है।
गहलोत ने कहा, "यह हादसा राजस्थान के सैकड़ों व्यापारियों के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। उनकी वर्षों की मेहनत और पूंजी इस आग में स्वाहा हो गई। अब उनकी आजीविका पर संकट आ खड़ा हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को इसे पूरी तरह बुझाने में दो दिन लग गए।"
गहलोत ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर व्यापारियों के लिए समुचित राहत और सहायता की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार को त्वरित कार्रवाई कर नुकसान झेल रहे व्यापारियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास पैकेज देना चाहिए।
इसके साथ ही गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी आग्रह किया कि वे गुजरात सरकार से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि राजस्थान के व्यापारियों को पूरी सहायता मिले। उन्होंने कहा, "हमारे व्यापारी वर्षों से सूरत में व्यापार कर रहे हैं और ऐसे मुश्किल समय में सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।"
गहलोत के इस बयान के बाद व्यापारी संगठनों में हलचल तेज हो गई है और गुजरात व राजस्थान सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति