खूंखार तेंदुआ कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पिंजरे में कैद हुआ, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली

धार
मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम रेहडदा में एक खूंखार तेंदुआ कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। तेंदुए की मूवमेंट से कई दिनों से खेतों में काम करने वाले किसान भयभीत थे। जिसके बाद वन विभाग ने आज योजना बनाई, इसके बाद तेंदुआ को पकड़ लिया गया।

बीते कई दिनों से वन परिक्षेत्र गंधवानी के ग्राम रेहडदा गांव और इसके आसपास के इलाके में तेंदुआ घूम रहा था। जिससे खेतों में काम करने वाले लोगों को खेत में जाने से डर लगता था। जिसके बाद इसकी शिकायत वन विभाग से की गई। फिर वन विभाग पिंजरा लेकर आए। इसके बाद आज तेंदुआ पिंजरे में आ गया। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे में कैद तेंदुए को ट्रैक्टर ट्राली में रखा। इसके बाद सुरक्षित क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग के रेंजर वैभव उपाध्याय ने बताया कि, तेंदुए को पूरी सावधानी के साथ जंगल में छोड़ा गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीण राहत की सांस ली। अब वे निडर होकर अपने खेतों में काम कर सकेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति