मध्य प्रदेश के साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों में भी करोड़ो रुपये की ठगी की थी: ईओडब्ल्यू

भोपाल
मध्य प्रदेश के 300 लोगों से निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने चिटफंड कंपनी एसयूएसके इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के विरुद्ध एफआइआर पंजीबद्ध की है। इसमें कंपनी के डायरेक्टर व मालिक कैलाश लोधी सहित आठ को नामजद व अन्य को आरोपित बनाया गया है। मामला वर्ष 2011 से 2016 के बीच का है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों में इसी तरह की ठगी की थी। पीड़ितों के बयान और दस्तावेजों की जांच के बाद अब ईओडब्ल्यू ने प्रकरण कायम किया है।

उज्जैन में कंपनी का मुख्यालय
अधिकारियों ने बताया कि कैलाश लोधी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2011 से 2016 की अवधि में चिटफंड कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी का मुख्यालय उज्जैन में है। कंपनी ने एजेंटों की नियुक्ति कर कमीशन एवं पुरस्कार का प्रलोभन देकर चेन सिस्टम के माध्यम से लगभग 300 से अधिक लोगों को सदस्य बनाया। इनसे कंपनी में निवेश कराया गया। निवेशकों से जमा कराई गई राशि की मैच्योरिटी अवधि पूर्ण होने के पूर्व ही वर्ष 2016 में कंपनी बंद कर इसके पदाधिकारी गायब हो गए, जिससे निवेशकों के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये डूब गए।

कई गुना अधिक लाभ के लालच में किया निवेश
एजेंट के माध्यम से कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा रीयल एस्टेट, फिल्म निर्माण, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, कंस्ट्रक्शन, फार्म, डेयरी, फैक्ट्री, सोसाइटी, पेस्ट कंट्रोल सर्विसेस, होटल इत्यादि में निवेश के नाम पर लोगों से धनराशि प्राप्त की गई। राशि लेने के लिए कंपनी द्वारा पालिसी बांड जारी किए गए। मैच्योरिटी अवधि पूर्ण होने पर निवेशित राशि से कई गुना अधिक राशि भुगतान किए जाने का प्रलोभन दिया गया, पर भुगतान नहीं किया गया। निवेशकों ने कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आपकी राशि प्रापर्टी सहित अन्य प्रोजेक्ट में निवेश की गई है। उक्त संपत्तियों बिक्री के बाद ब्याज सहित राशि वापस कर दी जाएगी।

इन्हें बनाया आरोपित
कैलाश लोधी (डायरेक्टर / मालिक), नरेंद्र सिंह लोधी (डायरेक्टर), भगवती बाई (डायरेक्टर), अनिल सिंह लोधी (एचआर मैनेजर), फतेह सिंह (डायरेक्टर), अमित जैन (महाप्रबंधक), शकिर खान (एमडी), सुनील कुमार तिवारी (डायरेक्टर) एवं अन्य संबंधित के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति