अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्यवाही

सिंगरौली

नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में बिलौजी में 6 अवैध आवासो को ध्वस्त कर निगम की बेशकीमती जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
सिंगरौली-नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के अगुवाई में एवं उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सृजन बर्मा के उपस्थिति में आज निगम अमले के द्वारा सुबह सुबह बिलौजी तिराहे के समीप निगम के बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमरण कर बनाए गए 6 आवासो को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।  

 विदित हो कि निगमायुक्त शर्मा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के ऐसे स्थल जहा पर अतिक्रमण किया गया उन्हे चिन्हित कर कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम आज निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण करायें गये  6 पक्के मकानों को जेसीबी से गिरा  जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।। इस दौरान निगमायुक्त ने बताया कि ये आवास बेलौंजी तिराहे के पास नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से बने हुए थे। इन आवासो का निर्माण निगम की खाली पड़ी जमीन पर किया गया था।   लोगों के द्वारा  जमीन पर कब्जा कर धीरे-धीरे  पक्के मकान बना लिए गए थे।

उन्होने बताया कि कई बार अतिक्रमणकारियो को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नही हटाये जाने पर आज निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते, तहसीलदार अभिषेक यादव, नगर  निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, एस.एन द्विवेदी, अनुज सिंह सहित निगम का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल उपस्थित रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति