आईपीएल का बायकॉट कर दो, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने BCCI के खिलाफ उगली आग

नई दिल्ली
क्रिकेट की सबसे ग्लैमरस और वित्तीय रूप से सबसे बेस्ट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल है। 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और इसके बाद से लगातार दुनिया के हर कोने से शीर्ष क्रिकेटर आईपीएल में खेलने के लिए आते हैं। दुनिया की अन्य कोई क्रिकेट लीग इतनी एक्साइटेड नहीं है, जितनी ये लीग है। हालांकि, पाकिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेटर इससे हमसे आलोचक रहे हैं, क्योंकि आईपीएल में उनके खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता और वे किसी भी तरह भारत से पैसे नहीं कमा पाते। इसके अलावा कुछ पूर्व क्रिकेटरों का ये भी मानना है कि आईपीएल की वजह से ही पाकिस्तान की क्रिकेट बर्बाद हुई है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने दुनिया के अन्य देशों से इस लीग को बायकॉट करने की मांग की है।

इंजमाम ने खिलाड़ियों के एक्सचेंज के तरीकों में असंतुलन की आलोचना की और आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की प्रतिबद्धताओं का पुनर्मूल्यांकन करने का आह्वान किया। वे चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी भी अन्य लीगों में खेलें। इसके लिए विदेशी बोर्ड बीसीसीआई पर दबाव बनाएं। पाकिस्तान की मीडिया के शो ‘चैंपियंस ट्रॉफी हंगामा’ में इंजमाम ने एक उल्लेखनीय विसंगति की ओर इशारा किया है। भारतीय खिलाड़ी किसी अन्य लीग में नहीं खेलते, लेकिन अन्य टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं।

उन्होंने कहा, "हर देश का हर एक टॉप प्लेयर आईपीएल खेलने आता है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी दूसरे देशों की किसी भी लीग में नहीं खेलता। अब से हर बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपने प्लेयर्स को रिलीज नहीं करते किसी भी लीग में खेलने के लिए तो दूसरे बोर्ड को भी तो स्टांस लेना चाहिए ना?" बता दें कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शुरुआत में इस टूर्नामेंट में खेले थे, लेकिन भारत में बढ़ती पाकिस्तान परस्त आतंकवादी घटनाओं के कारण पाकिस्तान को पूरी तरह से बैन कर दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति