भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. 

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में डाइव मारते हुए लिया. कोहली ने दो चौके की मदद से 11 रन बनाए.

इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान श्रेयस ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में श्रेयस ने लगातार दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पार्टटाइम स्पिनर रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. अक्षर ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अक्षर के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था.

यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस पूरी तरह लय में दिख रहे थे और वो शतक की ओर बढ़ने लगे थे. लेकिन तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने उनकी पारी का खात्मा कर दिया. श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 98 गेंदों पर 79 रन बनाए. फिर केएल राहुल (23) और रवींद्र जडेजा (16) ने सेट होने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया, वहीं जडेजा को मैट हेनरी ने चलता किया.

हार्दिक पंड्या ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 45 रन बनाए. हार्दिक आखिरी ओवर में आउट हुए. हार्दिक के बाद भारत ने मोहम्मद शमी का भी विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति