एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में नजर नहीं आएंगी अविका गौर

मुंबई

'बालिका वधु' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबर थी कि सबकी प्यारी 'आनंदी' जल्द ही टीवी पर नजर आए वाली हैं। वो एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' में नजर आएंगी। पर अब टीवी एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए अफवाहों का खंडन कर दिया है।

अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'क्या ऐसा है? मुझे इसके बारे में क्यों नहीं पता?' यानी साफ है कि उन्होंने अफवाहों पर विराम लगा दिया है और वो एकता कपूर के 'नागिन 7' में नजर नहीं आएंगी।

एकता कपूर ने फरवरी में किया था ऐलान
एकता कपूर ने फरवरी 2025 में 'नागिन 7' का ऐलान किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी टीम के साथ बैठी हुई थीं और 'नागिन' फ्रेंचाइजी के अगले सीजन को लेकर चर्चा कर रही थीं।

एकता बनाएंगी कुछ सर्व सर्व श्रेष्ठ
एकता कपूर ने कहा था, 'सर्व सर्व, बहुत बहुत श्रेष्ठ, अति श्रेष्ठ, नागिन बनाने का समय आ गया है।' नए सीजन के लिए थीम/नारा तय करते हुए फिल्म निर्माता ने आगे कहा, 'सर्व, सुपर श्रेष्ठ, परम श्रेष्ठ, अनादि, सुपर अनादि, नागिन। मैं इसे बनाने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि अब मैंने हर तरह की श्रेष्ठ, आदी पति और नागिनों का किरदार निभा लिया है। अब हमें कुछ बनाने की जरूरत है, सर्व सर्व श्रेष्ठ।'

2022 में आया था छठवां सीजन
'नागिन 6' साल 2022 में टेलीकास्ट हुआ था और 2023 को ऑफ एयर हो गया। इस शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में नजर आई थीं। उनके साथ सिम्बा नागपाल, महक चहल और श्रेय मित्तल भी थे। अविका का पिछला टीवी शो 'लाडो – वीरपुर की मर्दानी' था, जो 2009 की सीरीज 'ना आना इस देस लाडो' की अगली कड़ी थी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति