बरसाना में लठमार होली देखने आ रहे हैं? पहले जान लें होटल के रेट, कहीं सड़क पर ना गुजारनी पड़ जाए रात

बरसाना
अगर आप विश्व प्रसिद्ध लठमार होली देखने बरसाना आ रहे हैं तो पहले अपने ठहरने का इंतजाम करके आएं। बरसाना के ज्यादातर होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला व आश्रम पहले से ही आनलाइन बुक हो चुके हैं। इस दौरान एक दिन का ठहरने का चार्ज सात से आठ हजार रुपये लिया गया है। कई श्रद्धालु तो छह माह पहले ही होटल या गेस्टहाउस बुक करा चुके हैं। बरसाना में सात मार्च को लड्डू होली व आठ मार्च को लठामार होली का आयोजन होगा। पिछले वर्ष दस लाख श्रद्धालु होली देखने आए थे। इस बार पुलिस प्रशासन को अनुमान है कि 20 लाख श्रद्धालु होली देखने बरसाना आ सकते हैं। बरसाना में सिर्फ दो सौ के करीब होटल, गेस्टहाउस, धर्मशाला व आश्रम हैं। इनमें दो हजार के करीब कमरे हैं।

आठ हजार रुपये का एक कमरा
अनुमान है कि इन कमरों में पांच से छह हजार श्रद्धालु ही रुक सकते हैं। ऐसे में अन्य श्रद्धालु गेस्ट हाउस व धर्मशाला तथा आश्रमों में बने हाल में रुकते हैं। वहीं कुछ पेट्रोल पंप या स्कूलों में रुक जाते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार सात से आठ हजार रुपये का एक कमरा आनलाइन पहले से ही बुक किया गया है। कस्बे के ज्यादातर होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, आश्रम पहले से ही आनलाइन बुक हो चुके हैं। कई तो छह माह पहले से श्रद्धालुओं ने बुक कर दिए हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक गेस्टहाउस संचालक ने बताया उन्होंने चार से पांच हजार में एक दिन के लिए कमरे बुक किए हैं। जबकि कई होटल व गेस्टहाउस संचालकों ने तो सात से आठ हजार रुपये एक दिन के लिए हैं।

छह माह पहले ही बुक हो गए होटल
होटल विंगिस्टन के मैनेजर मृदुल भट्ट ने बताया उनके होटल में 40 कमरे तथा दो हाल है। जो छह माह पहले ही आनलाइन बुक हो चुके हैं। राधाष्टमी व लठामार होली के दौरान एक कमरे का चार्ज पांच से सात हजार के करीब होता है। जबकि रोजाना तीन से पांच हजार के करीब रहता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति