दिल्ली में यमुना नदी पर मानसून को छोड़कर 270 दिन तक चलाए जाएंगे क्रूज

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा सियासी मुद्दा रही यमुना नदी को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही यमुना के उत्थान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने यमुना नदी में 6 किलोमीटर लंबे राउंड ट्रिप के लिए क्रूज या फेरी चलाने को लेकर निजी एजेंसियों को आमंत्रित करने के लिए निविदा जारी की है। यह क्रूज मॉनसून के दिनों को छोड़कर कुल 270 दिन तक चलाए जाएंगे। क्रूज आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित होंगे। इनका किराया पर्यटन विभाग तय करेगा।

परियोजना के मुताबिक, क्रूज का परिचालन वजीराबाद बैराज से जगतपुर गांव के बीच 6-7 किलोमीटर लंबा होगा। क्रूज में 20-30 लोग बैठ सकेंगे।

पीटीआई के मुताबिक, यमुना नदी क्षेत्र के पहचाने गए हिस्से में सौर ऊर्जा या विद्युत बैट्री चालित दो ‘क्रूज’ के संचालन के लिए उपयुक्त ‘ऑपरेटर’ की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को कोटेशन के अनुरोध के साथ आरएफक्यू जारी किया गया है।

प्रपोजल दस्तावेज में कहा गया है कि विकसित होने पर यह नदी-क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देगा क्योंकि यह भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), डीटीटीडीसी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के समन्वित प्रयासों से पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ जल-परिवहन परियोजना होगी।

डीटीटीडीसी क्रूज सेवाओं के लिए ऑपरेटर को नियुक्त करेगा जो सोनिया विहार से शुरू होकर वहां खत्म होगी, जिसमें कुल 7 से 8 किलोमीटर की यात्रा होगी। दस्तावेज में कहा गया है कि इस परियोजना को आईडब्ल्यूएआई और डीडीए द्वारा डीजेबी के सहयोग से लागू किया जाएगा और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग क्रूज के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ फ्लोटिंग जेटी और नेविगेशनल एड्स शोर सुविधा प्रदान करेगा।

चयनित ऑपरेटर शुरू में फेरी सेवाओं के संचालन के लिए दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड बोट प्रदान करेगा। बोट में 20-30 यात्रियों के बैठने की क्षमता और पांच से सात नॉट की गति होनी चाहिए। नावों में इनबोर्ड बायो-टॉयलेट (जीरो डिस्चार्ज), एक घोषणा प्रणाली और सुरक्षा जैकेट भी लगे होंगे।

ऑपरेटर सभी यात्रियों, चालक दल और अन्य नदी उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक क्रूज सेवा प्रदान करेगा। वातानुकूलित बोट्स पट्टे पर या स्वामित्व वाली होंगी और दो साल से ज्यादा पुरानी नहीं होंगी। दस्तावेज में कहा गया है कि ऑपरेटर कम से कम चार यात्राएं सुनिश्चित करेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति