Oscar 2025: सेक्स वर्कर्स पर बनी फिल्म ‘अनोरा’ को मिले पांच ऑस्कर अवॉर्ड

लॉस एंजिल्स

सेक्स वर्कर्स पर बनी फिल्म ‘अनोरा’ को बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं, चार अन्य कैटेगरीज में भी ‘अनोरा’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। बता दें, साल 2007 में आई फिल्म ‘द डिपार्टेड’ के बाद बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली ये पहली 18+ रेटेड फिल्म है। 18+ का मतलब है वो फिल्म जिसे 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले लोग ही देख सकते हैं।

अनोरा ने कुल पांच ऑस्कर अवॉर्ड जीते

जिनमें बेस्ट पिक्चर

बेस्ट डायरेक्शन

बेस्ट स्क्रीनप्ले

बेस्ट एडिटिंग

बेस्ट एक्ट्रेस शामिल हैं।

फिल्म की दिलचस्प बात
खास बात ये है कि सीन बेकर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है, इस फिल्म की कहानी भी लिखी है, इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है और इस फिल्म को एडिट भी किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीन बेकर एक ही फिल्म के लिए चार ऑस्कर जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले साल 1953 में वॉल्ट डिज्नी ने एक ही रात में चार ऑस्कर जीते थे, लेकिन वो चार अवॉर्ड अलग-अलग फिल्मों के लिए थे।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अनोरा’ का बजट 6 मिलियन डॉलर था। वहीं इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 41 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
अगर आपको ये फिल्म अभी देखनी है तो आप 129 रुपये पे करके जी5 पर देख सकते हैं। अगर आपको इतने पैसे नहीं देने हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि ये फिल्म 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति