महिला स्टेशन मास्टर को प्रेमजाल में फंसाया, फिर होटल में मिलने के बहाने किया दुष्कर्म

बिलासपुर

शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने नागपुर रेल मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडिकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. तारबाहर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता महिला स्टेशन मास्टर रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है. आरोपी अनमोल घनश्याम वाकोडिकर नागपुर रेल मंडल में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ है. कार्य के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई. इस बीच अनमोल ने मुलाकात करने के लिए पीड़िता को बिलासपुर बुलाया, जहां सीएमडी चौक स्थित एक होटल में दोनों की मुलाकात हुई.

इस दौरान आरोपी अनमोल ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इंकार कर दिया. जिसके बाद महिला तारबाहर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई. तारबाहर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति