आटे में कुछ चीजें मिलाकर रोटी खाने से यूरिक एसिड से मिलेगा छुटकारा

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें जोड़ों का दर्द, सूजन,गाउट, किडनी स्टोन, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आदि शामिल हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम की वजह बन सकते हैं।

ऐसे में इसे कंट्रोल में करने के लिए बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। रोटी हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा होती है। इसके बिना कई लोगों का खाना पूरा नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी में कुछ खास इंग्रीडिएंट्स मिलाकर आप न सिर्फ अपनी मील पूरा कर सकते हैं, बल्कि शरीर से यूरिक एसिड भी बाहर निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आटे में क्या मिलाए, जो इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ ही यूरिक एसिड कम करने में भी मदद करे।

जौ का आटा
जौ के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और पाचन सुधारने में मददगार होता है। इसलिए इसे अपनी रोटी बनाने वाले गेहूं के आटे में थोड़ा- सा जौ का आटा मिलाएं और यूरिक एसिड से छुटकारा पाएं।

अलसी का पाउडर
अलसी में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सूजन को कम करते हैं और यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में गेहूं के आटे में 1-2 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें।

अजवाइन
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करती है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप आटे में 1-2 चम्मच अजवाइन मिला सकते हैं।

मेथी पाउडर
मेथी के बीजों का पाउडर भी यूरिक एसिड कम करने में मदद करेगा। मेथी के बीज शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में एक चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर इसकी रोटी बनाएं।

इन बातों का ध्यान रखें
    रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं, जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा यूरिक एसिड निकल सके।
    मांसाहार, शराब और जंक फूड को खाने से जितना हो सके उतना बचें।
    हरी सब्जियां और फाइबर रिच डाइट को फॉलो करना फायदेमंद होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति