मामा के घर’ हल्दी: Shivraj के घर खुशियों की लहर, Kartikeya की शादी से पहले इस तरह मन रहा जश्न.

भोपाल
 मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में चल रही हैं। कार्तिकेय की हल्दी की रस्म हो चुकी है। शादी 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होगी। इस दौरान कार्तिकेय की मां साधना चौहान भावुक हुईं। बंसल परिवार ने बारात का निमंत्रण पहले ही दे दिया है।

महिलाओं ने लगाई कार्तिकेय को हल्दी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। घर पर हल्दी की रस्म धूमधाम से मनाई गई। परिवार की महिलाओं ने कार्तिकेय को हल्दी लगाई और आशीर्वाद दिया। कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। शादी के लिए खास मंडप भी तैयार किया गया है।

सनातन परंपरा का हो रहा पालन

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में सनातन परंपरा के अनुसार चल रही हैं। हल्दी की रस्म घर पर हर्षोल्लास के साथ पूरी हुई। परिवार की सभी महिलाओं ने मिलकर कार्तिकेय को हल्दी लगाई। इस दौरान उन्होंने ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी दिया। हल्दी लगाने के बाद कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र, कंगन और डोरा बांधकर आशीर्वाद दिया।
शादी के लिए बना है खास मंडप

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिकेय की शादी के लिए खास मंडप बनाया गया है। इस मंडप में ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, इंद्र, गणेश, अंबिका और वरुण देवताओं की स्थापना की गई है। मंडप में तोरण, द्वारश्री और कलश भी रखे गए हैं। ये सारी रस्में आचार्य विष्णु राजोरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी कराईं। मान्यता है कि शादी के मंडप में सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं। वे सभी रस्मों का ध्यान रखते हैं और शुभकामनाएं देते हैं।

भावुक हुई साधना सिंह
कार्तिकेय की हल्दी रस्म में मां साधना खूब भावुक हुई। जैसे ही तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है…प्यारी-प्यारी है मां…..गाना गाया गया तो शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह खुद को रोक नहीं पाई। वे कार्तिकेय और कुणाल से गले लगकर खूब रोई।
लग्न लेकर पहुंचा बंसल परिवार
बंसल परिवार ने कार्तिकेय के विवाह के लिए लग्न लेकर परिवार को निमंत्रण दिया है। कार्तिकेय के माता-पिता ने सनातन परंपराओं के साथ गणेश पूजन, गौरी पूजन और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। जल्द ही परिवार, बंसल परिवार में बारात लेकर जाएगा। अमानत, कार्तिकेय की दुल्हन और परिवार की बड़ी बहू बनेंगी।
साथ दिखे परिवार के सभी सदस्य

हल्दी की रस्म के बाद कार्तिकेय को तेल और हल्दी लगाई गई। यह रस्म परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पूरी की। तेल और हल्दी लगाने के पीछे कार्तिकेय की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की गई।
6 मार्च को जोधपुर में शादी

कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अमानत बंसल से 6 मार्च को जोधपुर में होने जा रही है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। बंसल परिवार ने लग्न देकर चौहान परिवार को निमंत्रण दिया है। चौहान परिवार ने भी सभी रस्में पूरी की हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति