आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर चर्चा में

मुंबई

'स्वदेस', 'लगान' और 'जोधा अकबर' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर ने 2 मार्च को धूमधाम से शादी रचाई। नियति कनकिया संग शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस वक्त संगीत सेरिमनी का एक मजेदार वीडियो चर्चा में है, जिसमें आशुतोष बेटे की शादी में 'लगान' के गाने पर डास करते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो में कुछ लोग आशुतोष को स्टेज पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर फिल्ममेकर अपनी ही फिल्म 'लगान' के गाने 'मितवा' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस गाने में आमिर खान और ग्रेसी सिंह लीड रोल में हैं।

लोगों ने डांस पर खूब सीटियां बजाई
आशुतोष के डांस मूव्स ने संगीत सेरिमनी को और भी खूबसूरत बना दिया और उनके डांस पर खूब सीटियां बजी। लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफें की हैं।

कौन हैं आशुतोष गोवारिकर की बहू नियति
आशुतोष के बेटे कोणार्क की बात करें तो वो इन दिनों अपने पापा को असिस्ट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक बतौर एक्टर या डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है। उनकी वाइफ नियति कनकिया, रसेश बाबूभाई कनकिया की बेटी हैं, जो एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन और कनकिया बिल्डर्स के मालिक हैं। कोणार्क और नियति का रिसेप्शन एक भव्य और सितारों से भरा समारोह रहा, जहां आमिर खान और विद्या बालन से लेकर सोनाली बेंद्रे, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे कई सितारे शामिल हुए।

आशुतोष गोवारिकर की हालिया फिल्मे
आशुतोष बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उनकी हालिया फिल्म 2019 की फिल्म 'पानीपत' थी, जिसमें अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और दुनिया भर में केवल 49 करोड़ रुपये ही कमा पाई । वैसे इन्होंने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति