एक दंपती ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर दो डॉक्टरों से की 3.56 करोड़ ठगी, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ

एक दंपती ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर शहर के दो डॉक्टरों से इंग्लैंड की कंपनी में धन निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर साढ़े तीन करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कीर्ति पैलेस निवासी डॉ. सुरक्षा बंसल से तीन करोड़, 7,55,400 रुपये और जागृति विहार सेक्टर दो निवासी डॉ. अतुल गुप्ता से 49,16,800 रुपये की ठगी है। दोनों डॉक्टरों ने मेडिकल थाने पर आरोपी सरस्वती विहार रोहटा रोड निवासी अतुल सक्सेना, उसकी पत्नी रचना वर्मा, बेटियां अदिति सोनी व यशस्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
 
मेडिकल थाने पर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कीर्ति पैलेस कालोनी निवासी डॉ. सुरक्षा बंसल ने बताया कि आठ नवंबर 2024 को रचना वर्मा पत्नी अतुल सक्सेना निवासी सरस्वती विहार, रोहटा रोड ने फोन कर बताया था कि हमारी कम्पनी आरपीसी का 10 नवंबर को इनाम वितरण एवं सेमिनार कार्यक्रम है। जिसमें उन्होंने उसे मुख्य अतिथि बनाया। डॉ. सुरक्षा बंसल कार्यक्रम में शामिल हुईं।

रचना वर्मा और उसके पति अतुल सक्सेना ने बताया कि आरपीसी इंग्लैंड की कंपनी है, जो 1974 से लगातार फिल्म प्रोडक्शन एवं प्रमोशन के कार्य में लगी है। इसी वर्ष इसने देश में पंजीकरण कराकर अपना कार्य शुरू किया है। यह कंपनी लोगों से जमानत राशि एक वर्ष के लिए जमा कराकर उन्हें प्रतिदिन कुछ मूवी के क्लिप्स को देखकर सबमिट करने पर प्रोत्साहन के रूप में मोटी धनराशि उपलब्ध कराती है।
 
आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी करके विभिन्न खातों में पहले 2 करोड़ 47 लाख 56 हजार चार सौ रुपये और बाद में दूसरे खाते में 60 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने धनराशि वापस देने से इन्कार कर दिया। अब उनके फोन भी बंद है।
 
इसी प्रकार जागृति विहार सेक्टर दो निवासी डॉ. अतुल गुप्ता से साथ भी अतुल सक्सेना उसकी पत्नी रचना वर्मा, बेटियों अदिति सोनी व यशस्वी ने 49 लाख 16 हजार आठ सौ रुपये की ठगी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों डॉक्टरों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति