महाप्रबंधक ने भोपाल मंडल के कार्यो की समीक्षा एवं भोपाल-इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण

भोपाल
पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने सोमवार 03 मार्च 2025 को मंडल कार्यालय भोपाल में मंडल के कार्यो की समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक ने मंडल में चल रहे प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तत्पश्चात भोपाल-इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की ली जानकारी
महाप्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के तहत भोपाल मंडल में चल रहे पुनर्विकास स्टेशनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं जल्द मिल सके और रेलवे राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सके।

भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन प्रोजेक्ट
महाप्रबंधक ने भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस रेललाइन से माल परिवहन की क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

रेलवे के विकास कार्यों को गति देने के निर्देश
बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और माल परिवहन में सुधार लाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि "यात्री और मालभाड़ा सुविधाओं में सुधार के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए। संरक्षा, सुरक्षा और यात्री सुविधा हमारी प्राथमिकता है।

भोपाल-इटारसी रेलखंड का किया संरक्षा निरीक्षण
महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल से इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, सिग्नल प्रणाली, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैकों  एवं पुलों का रखरखाव नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार हो।

  भोपाल मंडल में यात्री सुविधाओं को उन्नत करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। मंडल में स्टेशन पुनर्विकास, डिजिटल यात्री सुविधाएं और संरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति