पाकिस्तान की टी20 टीम में मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान अली आगा को मिली कमान

इस्लामाबाद
कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को घोषित पाकिस्तान की टीम से बाहर कर दिया गया। रिजवान की जगह सलमान अली आगा को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया जबकि हरफनमौला शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। शादाब को उप-कप्तान बनाया गया। रिजवान को हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन बावजूद वनडे टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। और चैंपियंस ट्रॉफी में नाकाम रहे खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। बाबर को भी वनडे टीम में बरकरार रखा गया है, लेकिन बल्लेबाज सऊद शकील और कामरान गुलाम को बाहर कर दिया।

चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ को भी वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान 16 मार्च से न्यूजीलैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगा।

पाकिस्तान की टीम अभी भी अपने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के बिना खेलेगी, जो टखने की चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सलामी बल्लेबाज फखर जमां भी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में लगी चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं।
पाकिस्तान टीम:

वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह सुफयान मुकीम, तय्यब ताहिर।

टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, उस्मान खान।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति