दो गावों के बीच पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे, नतमस्तक होने को मजबूर हुए ग्रामीण

डिंडोरी
मध्य प्रदेश में यूं तो सड़कों का विकास तेजी से हो रहा है। राजधानी समेत कई शहरी इलाकों में करोड़ों रुपए की लागत से पक्की सड़कें बन रही हैं। लेकिन आज भी कई इलाके ऐसे हैं जहां सड़क के नाम पर सिर्फ बंजर जमीन है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है डिंडोरी जिले के ग्राम रहंगी से, जहां दो गावों के बीच पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण आज कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला SDM से हाथ जोड़कर विनती की।

ग्रामीणों को करना पड़ता है समस्याओं का सामना
अमरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम रहंगी निवासी ग्रामीणों ने बताया कि रहंगी और खुड़िया की दूरी 3 किलोमीटर है। दोनों गांव के बीच की सड़क नहीं हैं। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में तकलीफ होती है। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी अन्य सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

खराब सड़क से हादसे का शिकार होते हैं ग्रामीण
उन्होंने यह भी बताया कि आए दिन खराब सड़क की वजह से ग्रामीण हादसे का शिकार होते हैं। जिससे वाहनों को भी नुकसान होता है। ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी।  

SDM ने जल्द समस्या का समाधान करने का दिलाया भरोसा
कलेक्टर की व्यस्तता की वजह से ग्रामीण उनसे मुलाकात नहीं कर सके। जिसके बाद एसडीएम भारती मेरावी ने परेशानी सुनी। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी से बात की। साथ ही समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति