एम.पी. ट्रांस्को में मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस, जबलपुर में 90 लाइनमैन किये गये सम्मानित

भोपाल
मध्यप्रदेश में विषम परिस्थितियों में भी भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले पॉवर सेक्टर की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर उन्हें सम्मानित करने के लिये मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांस्को) में 04 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। जबलपुर सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेन्टेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं सभी ने जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांस्को के अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. अग्रवाल और श्री आर. एस. पांडेय की उपस्थिति में 90 लाइनमैनों को सम्मानित किया गया।

चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हैं ट्रांसको के मैदानी कर्मचारी
राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर अपने संदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइनों के देखरेख के लिये लाइन मेंटेनेन्स कर्मी 24X7 सजगता से अपना कार्य करते हैं।

इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सतत् रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने का परिणाम है कि म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनी हुई है। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय ट्रांसमिशन कार्मिकों को देते हुये उन्हें प्रथम पंक्ति में रखा और कहा कि संपूर्ण मनोयोग से जटिल भौगोलिक एवं विपरीत जलवायु परिस्थितियों की चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हुए हमारे मैदानी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

लाइनमैनों ने प्रस्तुत किया आर्कषक कविता पाठ
लाइनमैन दिलदार चौधरी, योगेश धुर्वे, चिंतामन कोरी आदि ने कविता के माध्यम से लाइनमैनों के कार्यों, चुनौतियों और उनकी जिम्मेदारियों का आर्कषक तरीके से उल्लेख किया। साथ ही लाइनमैनों के लिये सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति