एमसीबी जिले को बजट 2025-26 में मिली विकास की बड़ी सौगात

एमसीबी
छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साहसी निर्णय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सार्थक पहल से बजट 2025-26 में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सुरक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें दी गई हैं। सरकार ने मनेंद्रगढ़ में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। खेल प्रेमियों के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम की स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जनकपुर में 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।

    वहीं ग्राम कटवार में सब-हेल्थ सेंटर (एसएचसी) की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। इसके साथ ही मनेंद्रगढ़ में 10 बिस्तरों के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना होगी, जिससे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मनेंद्रगढ़ में मानसिक रोगी अस्पताल की भी स्वीकृति दी है। इसके अलावा फिजियोथैरेपी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मनेंद्रगढ़ में फिजियोथैरेपी केंद्र स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मनेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति (अजाक) थाना की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे इन वर्गों को त्वरित न्याय मिलेगा।

इसके अलावा जिले वासियों को  अब 10 नवीन योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
जिसमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाईपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेंस फेलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर टॉप अप, अटल सिंचाई योजना और एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का कार्यान्वयन योजना शामिल हैं। सरकार के इन फैसलों से एमसीबी जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। यह बजट प्रत्येक जिले के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इससे लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति