सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह सशक्त पंचायत नेत्री पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल

सिंगरौली जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह को मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा "सशक्त पंचायत नेत्री पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल तथा युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भी उपस्थित रही।

सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सिंह के क्रांतिकारी प्रयासों से सिंगरौली जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सड़क अधोसंरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष और जिला शिक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में इन्होंने जिले के ग्रामीण इलाकों में मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता, लाइब्रेरी की उपलब्धता, मोटिवेशनल व्याख्यान, ऑनलाइन क्लासेज और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जिसके परिणामस्वरूप जिले में महिला शिक्षा का प्रतिशत 44% से बढ़कर 58% हो गया है। श्रीमती सिंह ने जिले की महिलाओं को हरित ऊर्जा, खाद्य प्र-संस्करण, हथकरघा, सैनिटरी पैड उत्पादन, मधुमक्खी और मुर्गी पालन, इत्यादि स्व-रोजगार में नियोजित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास भी किए हैं। इनके प्रयासों से सिंगरौली के दूरस्थ गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे यातायात सुगम बन रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति