आधी रात बिस्तर से गिरे लोग, खौफनाक धमाके से 10 फ्लैट्स तबाह

ग्वालियर

शहर के एक अपार्टमेंट में देर रात भयानक धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना रणधीर कॉलोनी के पास लेगेसी प्लाजा में हुई। धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक धमाका अलसुबह लगभग 3:00 बजे हुआ। 3 बजे हुए इस धमाके को सुन लोग कांप गए।

आसपास के 10 फ्लैट की दीवार चटकी
यह धमाका L1 फ्लैट में हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि आस-पास के लगभग 10 फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। फ्लैट की दीवारें, दरवाज़े और खिड़कियां तक टूट गईं। धमाके के कारण आस-पास के फ्लैट्स की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। धमाके की आवाज़ से आस-पास के लोगों की नींद खुल गई और पूरी इमारत हिल गई।

आसपास के फ्लैट की दीवारें चटकीं, खिड़कियां उखड़ीं
कुछ फ्लैट्स की दीवारों में दरारें भी आ गईं। कई फ्लैट्स के दरवाजे अपने फ्रेम से उखड़ गए और खिड़कियां तक अपनी जगह से हट गईं। कुछ फ्लैट्स के दरवाजे इतनी ज़ोर से टूटे कि वे दूसरे फ्लैट्स के अंदर तक जा घुसे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके में दो लोग घायल
इस धमाके में रंजना राणा और अनिल राणा नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों उस समय फ्लैट में मौजूद थे। इन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

धमाके की वजह अभी पता नहीं
धमाके की वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और जांच शुरू कर दी है। बम स्क्वॉड की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान ले लिए गए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति