फिल्म सिकंदर के एक गाना में 500 से ज्यादा डांसर्स के साथ नजर आयेंगे सलमान खान

मुंबई,

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के एक गाना में 500 से ज्यादा डांसर्स के साथ नजर आ सकते हैं। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना जोहरा जबीन हाल हीं में रिलीज हुआ है।

 कहा जा रहा है कि जोहरा जबीं के बाद अब मेकर्स एक और धमाकेदार गाने को फिल्म में जोड़ने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग काफी बड़े लेवल पर की गई है, जिसके लिये 500 से ज्यादा ट्रेंड डांसर टर्की से बुलाए गए हैं। यह गाना काफी जबरदस्त होने वाला है, जो फिल्म का अंतिम गाना होगा। कहा जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस गाने में काफी शानदार विजुअल्स का इस्तेमाल किया गया है।इस गाने में कमाल की कोरियोग्राफी भी देखने को मिलने वाली है। उम्मीद है कि इतने बड़े पैमाने पर फिल्माया गया आखिरी गाना दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति