सोनू सूद की फिल्म फ़तेह जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद निर्देशित पहली फिल्म ‘फतेह’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म फतेह एक्शन से भरपूर थ्रिलर साइबरक्राइम की खतरनाक दुनिया को उजागर करती है।इस फिल्म में सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडीज और विजय राज ने भी अहम किरदार निभाया है।इस फिल्म  का निर्देशन सोनू सूद ने किया है और इसे शक्ति सागर प्रोडक्शंूस एवं ज़ी स्टू डियोज के बैनर तले सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल ने बनाया है।

सोनू सूद ने कहा, फतेह में काम करना और निर्देशन करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। यह एक चुनौती भी थी और रोमांच भी। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और यह देखकर खुशी होती है कि मेरे प्रशंसकों को भी उतना ही मजा आता है। इस फिल्म के जरिए हमने एक्शन को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की है। फतेह सिर्फ साइबरक्राइम के बारे में नहीं है, बल्कि यह जोश, जुनून और न्याय की लड़ाई की कहानी है। अभिनय और निर्देशन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना एक सीखने वाला अनुभव था। लेकिन मेरी पूरी टीम की मेहनत ने इसे आसान बना दिया। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे और हमारी मेहनत को महसूस करेंगे।

फिल्म फतेह में खुशी शर्मा का अहम किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, फतेह में काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। आज साइबरक्राइम पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है और इस पर जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत है। सोनू सूद एक सच्चे कलाकार और बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई, जिसने इस फिल्म को असली रूप दिया। इसकी कहानी, एक्शन और जज़्बात दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को देखने और हमारे इस सफर का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति