टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन ICC नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

नई दिल्ली
टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड ने भारत को जमकर तंग किया है। यहां तक कि भारत के खिलाफ एक भी फाइनल कीवी टीम ने नहीं गंवाया है। न्यूजीलैंड ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं और दोनों बार उनके सामने भारत की ही टीम थी। साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था और फिर 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को धूल चटाई थी। अब मुकाबला दोनों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल है, जो आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में खेला जाना है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में भारत को चार में से तीन बार हराया है। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2000 फाइनल, 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता है। हालांकि, 2023 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 12 बार हुई है और फाइनल से पहले दोनों टीमें 6-6 मुकाबले जीत चुकी हैं।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 119 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 61 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 50 मैचों में बाजी न्यूजीलैंड की टीम ने भी मारी है। एक मैच टाई रहा है और 7 मैच बेनतीजा खत्म हुए हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत ने 12 साल से कोई वनडे आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है, जबकि न्यूजीलैंड ने 25 साल से कोई आईसीसी वनडे टूर्नामेंट नहीं जीता है। यही कारण है कि ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसका इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति