अचानक जलने लगा ट्रक, ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई, कूदकर बचाई जान

सिवनी
नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरई घाटी के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे पहले ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। किसी तरह ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और उससे कूदकर अपनी जान बचाई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ट्रक लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह हादसा जिले जिले कुरई थाना अंतर्गत कुरई घाटी के पास शनिवार देर रात हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कुरई पुलिस ने बताया कि नागपुर की ओर से एक ट्रक सिवनी की ओर आ रहा था। जब वह कुरई घाटी के समीप पहुंचा तो अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। आग के तेजी से फैलने के कारण ट्रक जलने लगा। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कुरई पुलिस पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जिस समय ट्रक में आग लगी उसी समय नागपुर से सिवनी लौट रहे धरेंन्द्र रघुवंशी ने बताया कि सड़क पर चल रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके कारण वह जलने लगा।

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
कुरई थाना प्रभारी केएस तेकाम ने बताया कि ट्रक में किराना का सामान भरा हुआ था। ट्रक के चालक ने पूछताछ में बताया कि वह किराना का सामान नागपुर से मंडला ले जा रहे थे। कुरई घाटी के पास अज्ञात कारण से ट्रक में आग लग गई। उन्होंने ट्रक से कूद कर जान बचाने के साथ ट्रक में रखे पानी व अन्य सामग्री से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और तेजी से फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना पर सिवनी कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई। इस पर सिवनी से लगभग 40 मिनिट बाद फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ट्रक काफी जल चुका था।

एक घंटे नेशनल हाईवे पर रहा जाम
घटना की जानकारी के बाद पुलिसकर्मी और राष्ट्रीय राज्यमार्ग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जल रहे ट्रक को देखकर वाहनों को रोक दिया, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो। इससे लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और यहा लंबा जाम लग गया। कुरई थाना प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति