कटनी जिले के बरगी नर्मदा में चार बच्चियां बरगी नहर में डूबीं, एक को बचाया, दो के शव मिले और तीसरी की तलाश

कटनी
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवारा गांव के पास से गुजरी बरगी नर्मदा दाईं तट नहर में रविवार की सुबह नहाने गई चार बच्चियां गहरे पानी में जाने से डूब गई। जिसमें से एक को ग्रामीण ने बचा लिया। दो के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं चौथी बच्ची की तलाश जारी है। मौके पर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल सहित मौजूद हैं और ग्रामीणों की मदद से नहर में लापता बालिका की तलाश की जा रही है।
 
सुबह नहाने गई थी
जानकारी के अनुसार परसवारा गांव निवासी सिद्धि पटेल पिता कौशल पटेल, 12 साल, अंशिका पटेल पिता अज्जू पटेल 14 साल, सिद्धि की छोटी बहन मानवीय पटेल उम्र आठ साल और गांव की ही एक अन्य बच्ची गांव के पास से गुजरी नर्मदा दाई तट नहर के घाट में रविवार की सुबह नहाने गई थीं।चारों नहाते समय गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। घाट पर ही गांव की दो महिला नहा रहीं थी। दोनों चिल्लाने लगी तो पास में मौजूद एक ग्रामीण ने एक बच्ची को बचा लिया, जबकि तीन डूब गई।

मानवीय की तलाश जारी
जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बालिकाओं की खोज शुरू की। जिसमें सिद्धि और अंशिका के शव मिले हैं और मानवीय की तलाश जारी है। हालांकि मानवीय बालिकाओं के साथ थी या नहीं इसको लेकर भी संशय है। गांव में भी उसकी तलाश की गई है, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके चलते उसके भी डूबने की आशंका को लेकर तलाश जारी है। दोनों बच्चियों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजे गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति