‘सिकंदर’ के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने कहा, सलमान खान की यह फिल्म रीमेक नहीं, ओरिजनल है

मुंबई,

निर्देशक एआर मुरुगादॉस अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अगली फिल्म “सिकंदर” के साथ तैयार हैं। फिल्म निर्माता ने कहा है कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म कोई रीमेक नहीं है। बल्कि ओरिजिनल है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि फिल्म की पूरी कहानी ओरिजिनल है। सिकंदर के हर दृश्य और हर फ्रेम को प्रामाणिकता के साथ डिजाइन किया गया है। फिल्म की कहानी एकदम ताजा अनुभव प्रदान करती है। यह किसी मौजूदा फिल्म का रीमेक या रूपांतरण नहीं है।

फिल्म की मौलिकता का एक अनिवार्य हिस्सा इसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है, जिसे बेहद ही प्रतिभाशाली संतोष नारायणन ने तैयार किया है।

हाल ही में, फराह खान, जो फिल्म “सिकंदर” की कोरियोग्राफर हैं, उन्होंने लंबे अंतराल के बाद सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया।

फराह ने साझा किया, “मैं सलमान और साजिद नाडियाडवाला दोनों के साथ बहुत लंबे समय से जुड़ी हुई हूं। एक बचपन का दोस्त है और दूसरा भाई है। मैंने उन दोनों के साथ बहुत सारे गाने किए हैं, और जोहरा जबीन करना वाकई खास था। मुझे यकीन है कि गाना हिट होगा, और इतने लंबे समय के बाद सलमान को कोरियोग्राफ करना भी बहुत मजेदार था। रश्मिका के साथ पहली बार काम करना वाकई खुशी की बात थी। उनके साथ काम करना बहुत आसान था।”

‘सिकंदर’ सलमान की एक साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। उन्हें आखिरी बार 2023 की एक्शन एंटरटेनर ‘टाइगर 3’ में देखा गया था।

सलमान और रश्मिका की मुख्य जोड़ी वाली इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

इस फिल्म में सलमान और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर एक साथ काम कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “किक” में साथ काम किया था।

‘सिकंदर’ 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति