मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, TV की बहुओं को पीछे छोड़कर बने कुकिंग के ‘King’!

टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले एपिसोड जल्दी टेलीकास्ट होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन चुके हैं। शो टेलीकास्ट होने के बाद सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाएगी। टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैसल शेख ने जगह बना ली थी। अब खबर यह है कि गौरव खन्ना ने शो का टाइटल और प्राइज मनी दोनों अपने नाम कर ली है।

टीवी सीरियल अनुपम में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नाम के टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था शो के शुरुआत में वह काफी स्ट्रगल करते हुए और कंपटीशन में अपनी जगह बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वह विनर बन गए हैं ऐसा कहा जा रहा है। इंडिया फोरम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं।

गौरव खन्ना के काम की अगर बात करें तो अनुपम नाम की टीवी सीरियल में वह अनुज कपाड़िया के किरदार में नजर आए, लेकिन उनके शो छोड़ने के बाद अनुपमा की टीआरपी डगमगा गई थी। इसी बात से उनकी शोहरत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है और शायद यही कारण है कि उनके लिए जबरदस्त वोट किए गए होंगे और जज को उनका प्रदर्शन पसंद आया होगा।

गौरव खन्ना ने सच में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम कर लिया है या नहीं इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही होगी। लेकिन यह कहा जा सकता है कि गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर लोग अभी से बधाई दे रहे हैं। गौरव खन्ना के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उन्होंने शो में जज के तौर पर मौजूद रणवीर बरार का दिल जीत लिया था। गौरव खन्ना ने शो के दौरान रणवीर बरार की सिग्नेचर डिश को सबसे बेहतरीन तरीके से कॉपी करके दिखाया था और इसी वजह से वह उनसे बेहद इंप्रेस हुए थे।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति