जयपुर में धूमधाम से मनाया आईफा अवॉर्ड्स के 25 वर्षों की विरासत का ऐतिहासिक जश्न

जयपुर

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स ने अपने 25 साल पूरे होने का जश्न राजस्थान की शाही राजधानी जयपुर में धूमधाम से मनाया। ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ थीम के तहत यह सिल्वर जुबली एडिशन भारतीय सिनेमा की शानदार स्टोरी टेलिंग, आर्ट और इनोवेशन को समर्पित रहा।

नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में करण जौहर और कार्तिक आर्यन की मजेदार होस्टिंग के साथ, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और कृति सेनन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दीं। करीना ने अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया, जबकि माधुरी और शाहिद की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया।

आईफा 2025 में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट लीडिंग रोल (मेल/फीमेल) सहित कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए गए। प्रतिभा रांटा और लक्ष्य लालवानी को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स मिले, जबकि कुणाल खेमू को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू का सम्मान मिला। राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

जयपुर में इस भव्य आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आईफा के 25वें एडिशन से राजस्थान के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस ने इसे भारतीय सिनेमा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

शाहरुख खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, करीना कपूर और कृति सेनन ने आईफा 2025 का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। जयपुर की ऐतिहासिक भव्यता और आईफा की ग्लैमर से भरी दुनिया का यह संगम अभूतपूर्व रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति