मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच तनातनी देखने को मिली

भोपाल
 मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक चेहरे पर काले नकाब लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित.

सिर पर गंगाजल लेकर पहुंचे बीजेपी विधायक

दूसरी तरफ, जबलपुर उत्तर से बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे सिर पर गंगाजल लेकर विधानसभा पहुंचे। विधायकों ने सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज कराए हैं। विधानसभा सचिवालय को ऑनलाइन 1785 सवाल मिलेमध्य प्रदेश में हैं, जबकि 1154 सवाल ऑफलाइन जमा किए गए हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन और बीजेपी विधायक का गंगाजल लेकर आना चर्चा का विषय बना रहा।
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्र का उद्घाटन किया। 11 मार्च को दूसरा अनुपूरक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। 12 मार्च को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश होगा। राज्यपाल ने अपने भाषण में नदियों को जोड़ने की योजना 'नदी जोड़ो' परियोजना का जिक्र किया। इस परियोजना से राज्य के जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और जल संकट कम होगा।
सरकार के कामों की रिपोर्ट दी

बजट सत्र में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सरकार के कामों की रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने क्या-क्या किया है। साथ ही आगे क्या करने वाली है, इसका भी खाका पेश किया। यह सत्र 10 मार्च यानी कि आज से ही शुरू हुआ है और 24 मार्च को समाप्त होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति