हैरी पॉटर : ‘भूत’ साइमन फिशर-बेकर का 63 साल की उम्र में हुआ निधन, पार्टनर ने किया कंफर्म

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत दुखद खबर सामने आ रही है. 'हैरी पॉटर' और 'डॉक्टर हू' में काम कर चुके ब्रिटिश एक्टर साइमन फिशर-बेकर का 63 साल की उम्र में निधन हो चुका है.   दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर उनके मैनेजमेंट ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी. इस खबर से 'हैरी पॉटर' मूवी सीरीज के फैंस भी निराश हो गए हैं.

नहीं रहे हैरी पॉटर वाले साइमन फिशर बेकर

साइमन के मैनेजिंग एजेंट किम बैरी ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने क्लाइंट को खोने का दुख जताया है. किम ने लिखा है, 'आज मैंने ना सिर्फ साइमन फिशर बतौर क्लाइंट को खोया है, बल्कि मैंने एक करीबी दोस्त को भी खोया जिसके साथ मेरा रिश्ता 15 सालों पुराना था. मैं शायद कभी भी वो फोन कॉल नहीं भूलूंगा जब मैंने साइमन को बीबीसी के शो डॉक्टर हू में डोरियम मोल्डोवर का रोल प्ले करने का ऑफर बताया था. वो एक बेहतरीन राइटर और पब्लिक स्पीकर भी थे. उन्होंने मेरी बहुत मदद की है और वो बहुत दयालु, बडे़ दिल वाले और सभी में इंट्रेस्ट रखने वालों में से थे.'

साइमन के पार्टनर टोनी ने भी अपने फेसबुक पर अपने पार्टनर को खोने का दुख जताया. उन्होंने फैंस को बताया कि वो एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को कुछ समय तक चालू रखेंगे लेकिन उसपर कब पोस्ट करेंगे इसके बारे में वो कुछ कह नहीं सकते. टोनी ने लिखा, 'मैं टोनी, साइमन का पति. मेरे पास आप सभी के लिए बुरी खबर है. आज दोपहर 2.50 मिनट पर साइमन इस दुनिया को छोड़कर चले गए. मैं उनका सोशल मीडिया अकाउंट कुछ समय तक खुला रखूंगा. मैं अभी कुछ कह नहीं सकता कि मैं उसपर कुछ पोस्ट करूंगा या नहीं. धन्यवाद.'

कौन थे साइमन फिशर-बेकर? 'हैरी पॉटर' में किया कौनसा किरदार?

साइमन फिशर-बेकर को ज्यादातर हॉलीवुड में लोग 'हैरी पॉटर' और 'डॉक्टर हू' में किए गए काम से जानते हैं. बीबीसी के हिट साइंस फिक्शन शो 'डॉक्टर हू' में एक्टर ने नीले शरीर वाले काला बजारी 'डोरियम मोल्डोवर' का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो 'हैरी पॉटर' सीरीज की फिल्म Philosopher’s Stone में फैट फ्रियर भूत का किरदार निभा चुके हैं. फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर की अचानक मौत से दुखी हैं. साइमन ने कई सारी फिल्मों, टीवी शोज और थिएटर्स में बड़ा नाम कमाया था. उम्मीद है कि फैंस उन्हें एक लंबे समय तक याद रखेंगे.

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति