समांथा ने तलाक के बाद मिटाई शादी की निशानी, एंगेजमेंट रिंग को बनाया पेंडेंट?

सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से करीब 4 साल पहले तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस के लिए वो दौर काफी कठिन था, हालांकि अब हसीना अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं. तलाक के बाद हसीना ने अपने वेडिंग गाउन को काटकर शॉर्ट ड्रेस में बदल दिया था. वहीं, अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि हसीना ने नागा चैतन्य की एक और निशानी को मिटा दिया है. वहीं, हसीना अब उसका एक अलग तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो चीज.

सामंथा ने मिटाई नागा की ये निशानी

दरअसल, सोशल मीडिया पर सूरत के ज्वेलरी डिज़ाइनर ध्रुमित मेरुलिया का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि सामंथा ने अपनी सगाई की अंगूठी को तोड़कर उसके डायमंड को खूबसूरत पेंडेंट में बदल दिया है. वीडियो में धूमित ने बताया- 'सामंथा जिसने अपनी वेडिंग ड्रेस को काटा था अब उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग के साथ भी बदलाव किया है.

नागा चैतन्य की दी हुई प्रिन्सेस डायमंड रिंग को उन्होंने गले का हार बना लिया है. इस रिंग को एक्ट्रेस ने पेंडेंट का रूप दिया है.' इस वीडियो में एक्ट्रेस की इस पेंडेंट के साथ ढेर सारी फोटो लगाई गई है.

इस डायरेक्टर संग अफेयर की चर्चा

वहीं, तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम सिटाडेल: हनी बनी के निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ जोड़ा जा रहा है. सामंथा ने राज के ही शो द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) से ओटीटी में डेब्यू  किया था, जिसमें एक्ट्रेस को एक्शन करते देखा गया था.

एक्ट्रेस को कई बार राज के साथ देखा गया है. दोनों की कई फोटोज भी साथ में वायरल हुई हैं. हालांकि एक्ट्रेस कि ओर से इसे लेकर अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं कहा गया है. वहीं, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की बात करें तो उन्होंने पिछले साल एक्ट्रेस और मॉडल शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) से शादी की थी. सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो हसीना को ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ और ‘बंगाराम’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति