विमानतल पर स्टाइलिश लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, नाम लिखा बैग किया फ्लॉन्ट

मुंबई

शिल्पा शेट्टी, बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिनका स्टाइल और फैशन हमेशा से चर्चा का विषय बना रहता है. एक्ट्रेस ना केवल इवेंट्स और पार्टी में अपने अलग-अलग लुक्स से लोगों का मनमोह लेती हैं, बल्कि उनका एयरपोर्ट लुक भी स्टाइलिश होता है. शिल्पा अच्छे से जानती हैं कि सिंपल से एयरपोर्ट लुक को किस तरह से स्टाइल करना है. शिल्पा का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक इसका हालिया उदाहरण है.

मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में शिल्पा को स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने मैचिंग डेनिम सेट पहना और इसके साथ एक कस्टमाइज्ड फैंसी बैग कैरी किया, जो उनके लुक को एक शानदार टच दे रहा था. चलिए जानते हैं शिल्पा एयरपोर्ट पर क्या पहने दिखीं.

शिल्पा ने एयरपोर्ट लुक के लिए वाइट कलर का रिब्ड क्रॉप टॉप पहनना चुना. इसे उन्होंने लॉन्ग ट्रेंच-स्टाइल कोट के साथ स्टाइल किया. मेलोड्रामा द्वारा डिजाइन किए गए इस  डेनिम कोट में ब्लू और वाइट पैचवर्क की डिटेलिंग थी. इस कोट की 27,600 रुपये बताई जा रही है. अपने लुक को शिल्पा ने मैचिंग जींस के साथ कंप्लीट किया, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था.

एक्ट्रेस की यह जींस, जैकेट की तरह ही डिजाइन की गई थी. यह वाइड-लेग फिट कार्गो-पैंट शिल्पा के लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रही थी. शिल्पा की यह कार्गो-पैंट भी मेलोड्रामा ब्रांड की है, जिसकी कीमत 19,000 रुपये है. यह ना केवल शिल्पा के लुक से परफेक्टली मैच कर रही थी, बल्कि उनके स्टाइल को निखार भी रही थी.

शिल्पा ने अपने लुक के लिए वाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया. उन्होंने सनग्लासेज भी पहने हुए थे. हालांकि, जो एक चीज शिल्पा के लुक में लग्जरी एड करने का काम कर रहा था वह उनका कस्टमाइज्ड बैग था. एक्ट्रेस ने गोयार्ड ब्रांड का टोट बैग कैरी किया, जिस पर SSK (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा था. शिल्पा ने लुक के साथ नैचुरल मेकअप फ्लॉन्ट किया.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति