शहाबुद्दीन रजवी बोले- शमी की बेटी का होली खेलना शरीयत के खिलाफ और नाजायज

नई दिल्ली

क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की बेटी के होली खेलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने इसे शरीयत के खिलाफ और नाजायज बता दिया है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि बच्‍चा छोटा और नासमझ हो और होली खेले तो शरीयत से बच सकता है। लेकिन यदि बालिग होकर होली खेलेगा तो शरीयत के नियमों के हिसाब से यह नाजायज है।

एक निजी चैनल से बातचीत में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मो.शमी साहब क्रिकेटर की बेटी होली खेल रही है। इसमें दो कंडीशन हैं। पहली कंडीशन यह है कि वो बच्‍ची है, ना समझ है, नाबालिग है, उसको शरीयत के नियमों के बारे में नहीं पता है तो उस पर शरीयत कोई हुक्‍म नहीं देती है। यदि वो बालिग है और वो शरीयत के मिजाज और हुक्‍म को जानती है कि गैर मुस्लिमों के मजहबी त्‍योहार को यदि कोई मुसलमान अपनाता है तो फिर यह नाजायज काम होगा। होली गैर मुस्लिमों का मजहबी त्‍योहार है। इसे यदि कोई मुसलमान जानने के बावजूद अपनाता है तो फिर वो नाजायज होगा और उसका ये काम शरीयत की गिरफ्त में आएगा। यह गुनाह का काम है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मो.शमी को अपनी ओर से सलाह भी दी है। उन्‍होंने कहा कि मैं मो.शमी साहब को पहले भी आगाह कर चुका हूं और शरीयत की बता चुका हूं। फिर मैं दोबारा उनको बताना चाहता हूं कि वे अपने परिवार पर ध्‍यान दें। उनके बच्‍चे क्‍या कर रहे हैं?, क्‍या नहीं कर रहे हैं? कहीं शरीयत के वसूलों का उल्‍लंघन तो नहीं कर रहे हैं? शरीयत के नियमों को मान रहे हैं कि नहीं मान रहे है? यह मुसलमान वालिदैन की जिम्‍मेदारी है।

चैंपियस ट्रॅाफी के सेमीफाइनल में पानी पीने पर भी हुआ था विवाद

बता दे कि पिछले दिनों दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मो.शमी के पानी पीने की एक तस्‍वीर को लेकर भी विवाद हो गया था। इस मुकाबले में मो.शमी ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन शमी के अच्‍छे प्रदर्शन की तारीफ की बजाए पानी पीते समय की उनकी एक तस्‍वीर को लेकर कई लोग उन पर सवाल खडे़ करते नज़र आए थे। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मो शमी पर रोजा न रखने का आरोप लगाया था, जबकि कई अन्‍य लोग उनका समर्थन करते भी दिख रहे थे। तब भी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मो. शमी के रोजा छोड़ने को बड़ा गुनाह बताते हुए उन्हें कई नसीहतें दी थीं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति