चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी नहीं सुधरी पाकिस्तान टीम की हालत, मिली शर्मनाक हार

नई दिल्ली
पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से शुरुआत के कुछ ही दिन बाद बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट को बाद में भारत ने जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने टीम में कुछ बदलाव किए। यहां तक कि टी20 फॉर्मेट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया। कप्तानी की जिम्मेदारी भी सलमान अली आगा को सौंप दी गई, लेकिन नतीजा फिर भी नहीं बदला। पाकिस्तान टीम की हालत अभी भी वैसी ही है, जैसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में थी। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहले ही मैच में हार मिली है।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन भी नहीं बना पाई, जबकि न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में ही 92 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई थी। पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने महज 1 विकेट खोकर 10.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल किया।

न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने बहुत खतरनाक गेंदबाजी की। इस लंबे कद के गेंदबाज ने 4 ओवर में एक ओवर मेडेन फेंका, सिर्फ 8 रन खर्च किए और टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, जैकब डफी ने भी 4 विकेट निकाले, लेकिन उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाजी में कीवी टीम के लिए टिम साइफर्ड ने 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जबकि फिन एलेन ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए। एक विकेट पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद को मिला। इस मैच में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति