पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त मिली, नए कप्तान ने इन्हें बताया हार का जिम्मेदार

नई दिल्ली
पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से घटिया बल्लेबाजी की गई, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। इस मैच में सलमान अली आगा पाकिस्तान की टीम के कप्तान थे, जो पहली बार फुल टाइम कैप्टन के तौर पर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पहले ही मैच में टीम को हार मिली। उन्होंने हार के कारणों पर बात की और माना कि बल्लेबाजी खराब थी और कुछ खिलाड़ी पहली बार भी टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल रहे थे।

सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा, "यह मुश्किल था, हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें (डुनेडिन से पहले) फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सीम मूवमेंट भी थोड़ा बहुत था। हम बैठेंगे, बातचीत करेंगे और अगले गेम के बारे में सोचेंगे। हमारे पास तीन डेब्यूटेंट थे, वे जितने अधिक गेम खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद थोड़ी कारगर साबित होती है, हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद मोहम्मद रिजवान से टी20 टीम की कप्तानी छीन ली थी। यहां तक कि रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। सलमान अली आगा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम का कप्तान घोषित किया गया था। इसके अलावा टीम में कई नए चेहरों को भी जगह मिली थी। कप्तान सलमान ने इंटेंट के साथ खेलने के लिए टीम को कहा था, लेकिन टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 10.1 ओवर में 92 रनों के टारगेट को एक विकेट खोकर हासिल किया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप रही।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति