भिवंडी महाराष्ट्र के नदीम खान ने चोरी की 20 वारदातों को दिया अंजाम, अब तक करीब डेढ़ करोड़ का माल उड़ा डाला

बुरहानपुर
ऐशो आराम वाला जीवन व्यतीत करने और अपराध की दुनिया में अपना नाम करने की चाहत में 22 साल उम्र तक आते-आते भिवंडी महाराष्ट्र के नदीम खान ने चोरी की बीस वारदातों को अंजाम देकर करीब डेढ़ करोड़ का माल उड़ा डाला। यह अलग बात है कि हर चोरी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अधिकांश नकदी व आभूषण बरामद कर लिए। रविवार को एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश और सीएसपी गौरव पाटिल ने सात मार्च को पांडुमल चौराहे के पास हुई चोरी का राजफाश किया तो यह कहानी सामने आई। पुलिस ने आरोपित नदीम के पास से 45,500 रुपये नकद और 13 लाख 54 हजार 500 रुपये के सोने, चांदी व डायमंड के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। चोरी गए आभूषण सात दिन के अंदर बरामद होने पर पीड़ित राजरानी मेहता ने पुलिस का आभार जताया।
 
दस हजार का इनाम किया था घोषित
एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने चोर की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। जिसमें शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल पंवार, एसआई हेमेन्द्र सिंह चौहान, एएसआई देवेन्द्र पाटील, मेहफूज अली, सीसीटीवी कंट्रोल रूप में एएसआई मुकरर्रीम खान आदि को शामिल किया गया था। दूसरी ओर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे।

चाय की होटल में करता था काम
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर मुखबिरों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस तरह का एक व्यक्ति चाय की दुकान में काम करता है और नया मोहल्ला में रहता है। संदेह के आधार पर पुलिस ने नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। बताया जाता है कि नदीम रहतपुर शांतिनगर भिवंडी जिला ठाणे में रहते हुए कम उम्र में ही 18 से ज्यादा चोरियां कर ली थीं। पुलिस उससे एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण व नकदी बरामद कर चुकी थी। लगभग हर थाने में उसकी तस्वीर लग चुकी थी, जिसके चलते कुछ समय से वह बुरहानपुर में आकर रहने लगा था और दिखावे के लिए चाय की दुकान में काम करता था। पहले वह सूने मकानों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदात करता था।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति