उप मुख्यमंत्री शुक्ल अहमदाबाद में मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4 में हुए शामिल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अहमदाबाद में आयोजित “मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4” में शामिल हुए। समिट में उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद किया और ब्राह्मण समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्थान पर अपने विचार रखे। समिट में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल, राज्यसभा सांसद श्री मयंक नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय आयोजन में ब्राह्मण उद्योगपतियों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां व्यवसाय और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाने, नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और बी-2-बी एवं बी-2-सी बैठकों के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

समिट में समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को “ब्रह्म रत्न सम्मान” प्रदान किया गया। युवक-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये रोजगार मेले का आयोजन किया गया। समिट में देशभर से 2 लाख से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने सहभागिता की। तीन दिवसीय कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक विवाह मेलों का भी आयोजन किया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति