आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट बिजनेस वुमेन, अब प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही

मुंबई

बॉलीवुड स्टार आमिर खान 60 साल की उम्र में तीसरी शादी करने का मन बना रहे हैं, और उनकी दुल्हनिया बन सकती हैं गौरी स्प्रैट, दरअसल हाल ही में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को प्री-बर्थडे मीट एंड ग्रीट के दौरान दुनिया से रुबरू कराया. तब से ही आमिर खान के फैन्स गौरी के बारे में जानने को बेकरार हैं, आखिर वे क्या करती हैं.

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं, और बॉलीवुड से उनका कोई बड़ा कनेक्शन नहीं है. वह रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बैंगलुरु में एक सैलून की मालिक थीं. गौरी की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, गौरी ने 2005 में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की और 2010 तक मार्मलेड में पार्टनर के रूप में काम किया. गौरी अब एक आंत्रप्रन्योर हैं जो हेयरड्रेसिंग बिजनेस चलाती हैं.

गोरी स्प्रैट का जॉब और बिजनेस

इसके बाद गौरी बेंगलुरु स्थित कंपनी 3’सी टेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर, डायरेक्टर और हेड ऑफ डिजाइन के तौर पर शामिल हो गईं. उन्होंने द लेदर बुटीक में कंसल्टिंग डिजाइनर और बायर के तौर पर भी काम किया है. गौरी ने मुंबई आने से पहले बेंगलुरु में बीब्लंट सैलून में पार्टनर कम डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. बता दें कि जहां गौरी स्प्रैट बुटीक में कंसल्टिंग डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इंटीरियर डिजाइनर हैं.

आमिर खान ने प्रेस मीट के दौरान बताया कि गौरी अब उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन आमिर ने बताया कि गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है. आमिर और गौरी पिछले 18 महीनों से साथ हैं, दोनों एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं लेकिन दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत 2 साल से भी कम समय पहले हुई थी.

admin

Related Posts

बॉर्डर 2′ के पहले शो की कैंसिलेशन से फैंस को झटका, सनी की करियर की बेस्ट ओपनिंग की उम्मीद

मुंबई  सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. जिससे बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. हालांकि, रिलीज…

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन का आज ऐलान: क्या भारत की ‘होमबाउंड’ मारेगी बाजी, जानिए LIVE डिटेल्स

लॉस एंजिल्स 22 जनवरी की शाम को ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशंस का ऐलान होने वाला है। दुनियाभर की नजरें फिल्म वर्ल्ड की इस सबसे प्रतिष्ठित और बड़े अवॉर्ड समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल

22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल