वैष्णो देवी में ओरी ने दोस्तों के साथ की पार्टी, हो गया बवाल

जम्‍मू-कश्‍मीर

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान उर्फ ओरी ने जम्‍मू-कश्‍मीर के कटरा (वैष्णो देवी) में कुछ ऐसा काम कर दिया है कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उनके खिलाफ कटरा पुलिस ने केस दर्ज किया है. उसके साथ 8 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे थे.

दरअसल, 15 मार्च को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में ओरी एक निजी होटल में अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए थे. इस तस्वीर में टेबल पर शराब की बोटल रखी हुई भी नजर आई थी.

होटल प्रबंधक के मना करने के बाद भी पी शराब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल के प्रबंधक ने बताया कि मेहमानों में ओरी, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीन शामिल थे. इन्होंने 15 मार्च को होटल परिसर में शराब पी थी जब्कि उन्हें पहले ही बताया गया था कि कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहारी खाना वर्जित है क्योंकि यहां दिव्य माता वैष्णोदेवी का तीर्थ स्थान है.

बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी ने सख्त निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं दोषियों को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है ताकि धार्मिक स्थलों पर नशीली दवाओं या शराब के ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त न करने का उदाहरण दिया जा सके. इस वजह से जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 223 के तहत ये मामला दर्ज किया है.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति