सौरव गांगुली ने कहा- पिछले चार-पांच सालों से रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्म उन्हें हैरान कर रहा है, टीम इंडिया को जरूरत है

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के चेयरमैन रहे सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की टेस्ट फॉर्म को लेकर बयान दिया है। सौरव गांगुली ने कहा है कि पिछले चार-पांच सालों से रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्म उन्हें हैरान कर रहा है। दादा का दावा है कि वह इस समयावधि में जिस तरह खेले हैं, उससे कहीं बेहतर खेल सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की फॉर्म ही नहीं, बल्कि कप्तानी भी इन दिनों सवालों के घेरे में है। इंडिया ने पिछले 10 टेस्ट मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। इन मैचों में रोहित 8 में खेले हैं और एक बार भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं।

गांगुली ने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म को लेकर चिंता जताई। गांगुली ने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा, "पिछले 4-5 सालों में लाल गेंद वाले क्रिकेट में उनके फॉर्म ने मुझे हैरान कर दिया है। उनके कद और क्षमता वाला खिलाड़ी, उन्होंने जो किया है, उससे कहीं बेहतर कर सकता है। उन्हें अपनी सोच पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हमें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट खेलने हैं और यह एक और कठिन सीरीज होने वाली है।" रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा इंग्लैंड के दौरे पर भी टीम के कप्तान हो सकते हैं।

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने आगे कहा, "ठीक वैसे ही जैसे ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। गेंद सीम करेगी, स्विंग करेगी। भारत को लाल गेंद में उनके प्रदर्शन की जरूरत है, लेकिन सफेद गेंद में वह अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।" चैंपियंस ट्रॉफी की जीत ने रोहित शर्मा की चमक में चार चांद लगा दिए हैं। वे दो आईसीसी टूर्नामेंट पिछले एक साल से भी कम समय में जीत चुके हैं। ऐसे में अगर वह कप्तान के रूप में इंग्लैंड जाते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हालांकि, अभी चीफ सिलेक्टर को इस पर फैसला लेना है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति