पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने की जमकर धुनाई, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता दूसरा T20 मैच

नई दिल्ली
पाकिस्तान की टीम को हार पर हार मिलती जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने ट्राई वनडे सीरीज में दोनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच भी पाकिस्तान की टीम हार गई है। दुनेदिन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से न्यूजीलैंड ने हरा दिया। टिम साइफर्ट ने शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया।

बारिश से बाधित ये टी20 मैच 15-15 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 9 विकेट खोकर 135 रन बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने 28 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि उपकप्तान शादाब खान ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी, बेन सीयर्स, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट निकाले।

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना था, बावजूद इसके 13.1 ओवर में टीम 5 विकेट से मुकाबला जीत गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रन बनाए। 16 गेंदों में 38 रन फिन एलेन ने बनाए। 16 गेंदों में 21 रन मिचेल हे ने बनाए। हारिस राउफ को दो विकेट मिले, जबकि एक-एक सफलता मोहम्मद अली, खुशदिल शाह और जहांनाद खान को मिली। सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार 21 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। अगर उस मैच में पाकिस्तान को जीत नहीं मिली तो सीरीज मेजबान न्यूजीलैंड के नाम हो जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति