केंद्रीय स्कूलों में अभिभावक बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

 सागर
 केंद्रीय स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 7 मार्च हो गई है। बाल वाटिका और कक्षा-एक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन पहले शुरू हो जाएंगे। अभिभावक इन कक्षाओं में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शहर में 5 केंद्रीय विद्यालय हैं, लेकिन बाल वाटिका केवल केंद्रीय स्कूल 3 में संचालित हैं। बाल वाटिका में प्रवेश के लिए केवी स्कूल क्रं 3 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना होगा। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए सभी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया अप्रेल में शुरू होगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म नि:शुल्क रखा है। पहली कक्षा की प्रोविजनल लिस्ट 25 मार्च को जारी होगी। बाल वाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च को जारी की जाएगी। बाल वाटिका-2, कक्षा दूसरी और अन्य कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 11 अप्रेल तक चलेगा। प्रवेश के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। बाल वाटिका -1 में तीन से चार वर्ष, बाल वाटिका-2 में चार से पांच वर्ष और बाल वाटिका-3 में पांच से छह वर्ष के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर (क्लास 11 को छोडक़र) की कक्षाओं में सीट खाली होने पर ही एडमिशन लिए जाएंगे।

ऑफलाइन होंगे एडमिशन
कक्षा 2 से कक्षा 12 (कक्षा 11 को छोडक़र) में एडमिशन की प्रक्रिया 2 अप्रेल से शुरू होगी। यह 11 अप्रेल तक चलेगी। इन कक्षाओं में जगह खाली होने पर ही एडमिशन होगा। इनमें एडमिशन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इनमें प्रवेश के लिए जानकारी विद्यालय को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आवेदन के लिए यह है जरूरी

    सिम कार्ड वाला एक मान्य मोबाइल नंबर होना चाहिए।

    एक वैध ईमेल पता होना चाहिए।

    प्रवेश के इच्छुक बच्चे का एक डिजिटल फोटोग्राफ या फोटो का स्कैन होना चाहिए।

    बच्चे केजन्म प्रमाण पत्र का स्कैन होना चाहिए।

    आप आर्थिक रूप से कमजोर/गरीबी रेखा के नीचे (ईडब्ल्यूएस/बीपीएल) वर्ग के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं, तो सरकार द्वारा जारी ईडबल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र का विवरण दें।

    माता/पिता के स्थानांतरण का विवरण देना होगा और सेवा श्रेणी (यदि लागू है) का आवेदन पत्र में उपयोग किया जाना है।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति