बहुत ही बुरा देश है यह, किसे खरी खोटी सुना रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, भारत से भी ले चुका है पंगा

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी कनाडा को लेकर शांत नहीं हुआ है। अब उन्होंने पड़ोसी मुल्क को 'बुरा देश' करार दे दिया है। इससे पहले भी वह कनाडा के खिलाफ ज्यादा टैरिफ लगाने का कदम उठा चुके हैं। साथ ही पूरे देश को अमेरिका का राज्य बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। खास बात है कि कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद जल्द ही प्रधानमंत्री चुनाव होने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जारी टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप ने कहा, 'काम करने के मामले में सबसे बुरे देशों में से एक कनाडा है। अब ट्रूडो है। अच्छे जस्टिन। मैं उन्हें गवर्नर ट्रूडो बुलाता हूं। उनके लोग बुरे हैं और वे सच्चाई नहीं बता रहे हैं।' वह कनाडा को 'अमेरिका का 51वां' राज्य बनाने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, कनाडा ने इसपर आपत्ति जताई है।

एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि ट्रंप की नीतियां लिबरल पार्टी के लिए चुनाव में मददगार हो सकती हैं? तो इसपर ट्रंप ने कहा कि कंजर्वेटिव्स के मुकाबले लिबरल्स के साथ काम करना आसान होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मुझे लगता है कि उनके साथ काम करना आसान है। हो सकता है कि वे जीत जाएं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

इधर, उन्होंने कनाडा में विपक्षी दल पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही पीएम की रेस में माने जा रहे पियरे पोलिवरे पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा, 'चुनाव की दौड़ में है जो वह कंजर्वेटिव मेरे कोई दोस्त नहीं हैं। मैं उन्हें नहीं जानता, लेकिन उन्होंने कुछ नकारात्मक बातें कही हैं।'
भारत से भी जारी हैं तनावपूर्ण रिश्ते

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तार भारतीय अधिकारियों से जोड़ने की कोशिश के बाद कनाडा और भारत के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। खास बात है कि तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भरी सभा में भारत पर सवालिया निशान लगाए थे, लेकिन इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं किया था। इसके बाद भारत ने कनाडा के राजनयिकों को बाहर करने की कार्रवाई की थी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति