पवित्रा पुनिया क्यों लगाती हैं सिंदूर? खुलकर की बात

मुंबई

टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं पवित्रा पुनिया इन दिनों धर्म-कर्म में समय बिताती हुई ज्यादा नजर आती हैं। खासतौर से तबसे, जबसे उनका एजाज खान के साथ रिश्ता टूटा है। पवित्रा को अब अक्सर मांग में सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है। वो कई बार इस बारे में बात भी कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इसपर खुलकर बात की है।

पवित्रा पुनिया 38 साल की हैं और अभी तक कुंवारी हैं। वैसे तो एक बिजनेसमैन सुमित माहेश्वरी ने दावा किया है कि उनकी और पवित्रा की शादी हुई थी, लेकिन पवित्रा का शादी के बाद भी मर्दों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। तब पवित्रा के कभी बॉयफ्रेंड रहे पारस छाबड़ा ने भी सुमित का साथ दिया था कि उनसे शादी को छिपाया गया था। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। पवित्रा का नाम 'बिग बॉस 15' के प्रतीक सहजपाल के साथ भी जुड़ा है और वो 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान के साथ भी रिश्ते में थीं।

पवित्रा ने शेयर किया वीडियो
खैर। पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक बार माता सीता भगवान राम के लिए 16 श्रृंगार कर रही थीं। उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरा। इस पर हनुमान जी ने उनसे इसकी वजह पूछी तो सीता ने बताया कि ये प्रभु श्रीराम की लंबी उम्र के लिए है। ये सुनने के बाद हनुमान ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया, ताकि भगवान राम हमेशा अमर रहें।

अपनी मां जगत जननी के लिए लगाती हैं सिंदूर
वो कहती हैं, 'मोहब्बत, अपने देवता के लिए, ईष्ट के लिए, अपने भगवान के लिए, अपने प्रभु के लिए। आप पूरे मदहोश हो गए कि बस हम तो कुछ भी कर जाएंगे। वैसे ही हनुमान जी ने श्रीराम के लिए अपनी मांग में सिंदूर ना भरके पूरा नहा लिया। वैसे ही मैं, अपनी मां के लिए, जो जगत जननी है, उसके लिए ये जो मांग है ना मेरी, इसमें हम ये सिंदूर लगाते हैं। इसलिए सवाल उठाना बंद करिए। और आप भी लगाया करिए। किसने मना किया है? है ना? जय माता दी।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति