सबरीमाला मंदिर पहुंचे मोहनलाल, भगवान अय्यप्पन का लिया आशीर्वाद

सबरिमलय

साउथ स्टार मोहनलाल ने हाल ही में सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दोस्त और एक्टर ममूटी के लिए मंदिर में खास प्रार्थना की। मालूम हो कि मोहनलाल और ममूटी 80 के दशक से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है।

'दृश्यम' एक्टर मोहनलाल अपकमिंग मूवी 'एम्पुरान' की रिलीज से पहले भगवान अय्यप्पन का आशीर्वाद लेने के लिए सबरीमाला पहुंचे। मोहनलाल के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें उन्हें मंदिर में प्रवेश करते और अनुष्ठानों में भाग लेते हुए दिखाया गया है। केट्टुनिराक्कल समारोह के बाद मोहनलाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।

ममूटी को कैंसर की उड़ी थी अफवाह
मालूम हो कि ममूटी को लेकर अफवाह उड़ी कि 70 साल के एक्टर को कैंसर हो गया है। उन्होंने ट्रीटमेंट के लिए काम से ब्रेक भी लिया है। लेकिन उनकी टीम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्होंने रमजान के लिए छुट्टी ली है।

'एम्पुरान' होने वाली है रिलीज
मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म 'एम्पुरान' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। ये 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा में पूरे भारत में रिलीज होगी। इसे 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल बताया जा रहा है। पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामुडु भी हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति